PDF Editor

थीम: सिस्टम

PDF जोड़ें

कई PDF फ़ाइलों को एक दस्तावेज़ में जोड़ें

अलग-अलग PDF को एक ही फ़ाइल में ले आएँ।

फ़ाइलें इसी डिवाइस पर रहती हैं। कुछ भी अपलोड नहीं होता।

हाल की

पहला दस्तावेज़ खोलें, बाक़ी जोड़ें और हर पेज को अपनी ज़रूरत के क्रम में लगाएँ। जोड़ने का काम आपके ब्राउज़र में होता है, इसलिए बड़ी या गोपनीय फ़ाइलें भी कहीं अपलोड नहीं होतीं।

PDF फ़ाइलों को एक दस्तावेज़ में कैसे जोड़ें

  1. पहला PDF खोलें।
  2. दूसरा PDF जोड़ने के लिए पेज टूल में जोड़ने का विकल्प चुनें। उसके पेज दस्तावेज़ में जुड़ जाते हैं।
  3. पेजों का क्रम बदलें और जो पेज नहीं रखने हैं उन्हें हटा दें।
  4. जोड़ा हुआ PDF सहेजने के लिए “डाउनलोड करें” चुनें।

आपको क्या मिलता है

  • पेजों का क्रम आपके हाथ में

    जोड़ने के बाद किसी भी पेज को आगे या पीछे करें; आप पूरी फ़ाइलों के क्रम तक सीमित नहीं रहते।

  • साथ-साथ सफ़ाई भी

    सहेजने से पहले खाली या दोहराए गए पेज हटाएँ और आड़े पेजों को सीधा घुमाएँ।

  • कोई फ़ाइल अपलोड नहीं होती

    PDF आपके डिवाइस पर ही जोड़े जाते हैं, यानी अपलोड पूरा होने का इंतज़ार भी नहीं करना पड़ता।

PDF जोड़ें: सवाल और जवाब

मैं कितने PDF जोड़ सकता/सकती हूँ?

कोई तय संख्या नहीं है। आप फ़ाइलें जोड़ते रह सकते हैं; सीमा सिर्फ़ आपके ब्राउज़र की उपलब्ध मेमोरी की है।

क्या जोड़ने के बाद पेजों का क्रम बदला जा सकता है?

हाँ। नतीजा डाउनलोड करने से पहले हर पेज को खिसकाया, घुमाया, दोहराया या हटाया जा सकता है।

क्या जोड़ने से पेजों की गुणवत्ता बदलती है?

नहीं। पेज जैसे हैं वैसे ही नए दस्तावेज़ में कॉपी होते हैं; उन्हें इमेज में नहीं बदला जाता।

और PDF टूल